Natioal NewsRecent Newsजानकारीजुर्मधोखाधड़ीविविध

Minor Girl Raped : फेसबुक- इंस्टाग्राम वाले दोस्त निकला धोखेबाज…मिलने बुलाकर नाबालिक लड़की से दो युवकों ने किया बारी-बारी से बलात्कार…पढ़ें पूरी समाचार


नाबालिक युवती से दो युवकों ने किया बारी-बारी से बलात्कार…




TRIPURA Minor Girl Rape :- दोस्ती की मर्यादा तोड़ दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की ने दोस्त पर भरोसा किया, और उस भरोसे का गलत फायदा उठाया गया। दरअसल, त्रिपुरा के सेपाहिजाला में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।

ज्ञात हो कि, यहां पर दो लड़कों ने लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। यहां पर 16 साल की लड़की की दोस्ती दो युवकों से हो जाती है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवकों से लड़की की बातचीत भी होने लगी।

दरअसल, एक दिन युवक ने मिलने के लिए लड़की को बुलाया। लड़की भी युवक से मिलने के लिए पहुंच गई। यहां पर युवक के साथ एक और युवक ने लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। मीडिया खबर के अनुसार, पीड़िता लड़की की दोस्ती मार्च माह में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ हुई थी। स्थानीय पुलिस थाना की प्रभारी शूली दास ने बताया कि आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए 27 अप्रैल को बुलाया था। आरोपी ने दूरदराज गांव मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की आरोपी के घर पहुंची तो वहां दो आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार, वह सुबह अपने घर लौट आई। वहीं, जब सुबह जब वह अपने घर पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसका हाल देखा तो सन्न रह गए।

फिलहाल, माता-पिता को देख उसने सारी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।