Latest:
local news

13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार…आरोपी व मदद करने वाले गिरफ्तार…पढ़ें पूरी समाचार

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में 13 साल की नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी दुर्गेश चंद्रा (20 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता लड़की को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग को अपने साथ में मेरठ ले गया था। उसकी सहायता करने वाली चाची तथा दोस्त अजय कुमार चंद्रा (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के पिता ने 28 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी (13 वर्ष) 26 तारीख को स्कूल गई हुई थी। लेकिन उसके पश्चात से वह घर नहीं लौटी है। रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर तलाश कर लेने के पश्चात भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिक की तलाश शुरू कर दी। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली गई। जांच में पता चला कि आखरी बार पीडी़ता को आरोपी दुर्गेश चंद्रा (20 वर्ष) के साथ देखा गया है। इसके पश्चात आरोपी और उसके दोस्त के मोबाइल को भी सर्विलांस पर डाला गया। हालांकि आरोपी का मोबाइल नहीं लग पा रहा था और उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा था।

जांच में आरोपी के दोस्त अजय कुमार चंद्रा (24 वर्ष) की गतिविधि संदिग्ध लगी। साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम का आंध्र प्रदेश के तिरुपति गई। वहां आरोपी के दोस्त से जानकारी मिली कि दुर्गेश चंद्रा ने अपना मोबाइल और सिम तोड़ दिया है, और नया नंबर यूज़ कर रहा है। नए नंबर की जानकारी दोस्त ने पुलिस को दी। जिसके पश्चात पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस किया तो उसका लोकेशन उत्तर प्रदेश मेरठ जिले का बता रहा था।

इसके पश्चात दूसरी टीम को मेरठ रवाना किया गया। वहां से आरोपी दुर्गेश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नाबालिक लड़की को रेस्क्यू किया गया। आरोपी के दोस्त अजय कुमार चंद्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही लड़की को भगाकर ले जाने में आरोपी की सहायता करने वाली चाची को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 34 भादवि 4-6 पास्को एक्ट जोड़कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।