Latest:
local news

09 फरवरी 2023 राशिफल : इस राशि वालों का संतान से किसी बात पर वाद विवाद की संभावना…इस राशि वालों को अधिक मेहनत के पश्चात सफलता मिलने की संभावना…और इस राशि वालों की लंबी दिनों से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगी,और आपकी…जाने आज का राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

प्रस्तुति : गजाधर पैकरा

09 फरवरी 2023 मेष राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। नौकरी पेशा लोगों की अधिकारी यदि उनको कोई काम सौंपेंगे, तो आपको उसकी पूरी जानकारी अवश्य लेनी होगी, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है। आप इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपके काम लटक जाएंगे। आपकी कोई पुरानी योजना फिर से काम कर सकती है। संतान से आप किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

09 फरवरी 2023 वृष राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको यदि आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता थी, तो वह दूर होगी और कार्यक्षेत्र में आज आप की स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको परिवार में सदस्यों की बात सुननी व समझनी होगी, तभी कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी काम के कारण समस्या रहेगी।

09 फरवरी 2023 मिथुन राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका कोई मित्र यदि आपको यदि किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन लगाना बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आज आप अपनी माता जी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आप किसी बात पर यदि गुस्सा है, तो भी धैर्य बनाकर रखें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

09 फरवरी 2023 कर्क राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपको लंबे समय से कुछ परेशानियां आ रही थी, तो वहां आज भी दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिल सकती है। कुछ घरेलू कामों में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

09 फरवरी 2023 सिंह राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा पाएंगे और आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा में भी विराम लग सकता है, लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है। कार्य क्षेत्र में आज आपको तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में आज आप किसी को साझेदार ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने भाई-बहनों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।

09 फरवरी 2023 कन्या राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी भी लड़ाई झगड़े को बातचीत से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके संबंधों में यदि कुछ दरार आ गई थी, तो वह आज दूर होगी। आपको आज किसी काम की चिंता सता सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है।

09 फरवरी 2023 तुला राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आप अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें। आप के रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज पूरा जोर लगाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी काम में आप शांति बनाए रखें। नहीं तो कोई गलती हो सकती है। अपने माता-पिता से पूछ कर कोई निवेश करना बेहतर रहेगा।

09 फरवरी 2023 वृश्चिक राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको कुछ बेवजह की चिंताओं को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। लेकिन फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपकी वहां इच्छा भी पूर्ण हो सकती है। आपको जीवनसाथी के मन की बात समझ नहीं होगी। उनके लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

09 फरवरी 2023 धनु राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप की कुछ पुरानी यादें फिर से ताजा हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई आफर आ सकता है। आप परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की फिर से शुरू बात कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

09 फरवरी 2023 मकर राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन फिर भी आप टीर्मवर्क के जरिए काम करके अपने काफी कामों को आसानी से पूर्ण कर पाएंगे। आप घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

09 फरवरी 2023 कुंभ राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको धन संबंधित कुछ समस्याएं थे, तो वह आज दूर हो सकती है। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं। यदि वे कोई कर्ज लेकर किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। संतान से आप अपने मन की किसी बात को भी कर सकते हैं।

09 फरवरी 2023 मीन राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और कामकाज को लेकर आपके इरादे काफी मजबूत रहेंगे। जिससे आप उन में सफल भी अवश्य होंगे। आपकी किसी बात को लेकर जीवन साथी से खटपट हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से वे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपको अपने आसपास रह रहे छुपे हुए छात्रों से सावधान रहना होगा। नहीं तो वे आपके बनते हुए कार्यों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।