Event More News

महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा कंफ्यूजन…18 या 19 फरवरी,किस दिन है महाशिवरात्रि?? आइए जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि…

आलेख: गजाधर पैकरा

महाशिवरात्रि 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का त्यौहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य में हुआ था।

इस बार महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा कंफ्यूजन हो रहा है। कुछ लोग 18 फरवरी को महाशिवरात्रि बता रहे हैं, तो कुछ लोगों ने 19 फरवरी को। आइए आपको बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व किस दिन मनाया जाएगा…

महाशिवरात्रि कब मनाना उचित?

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का त्यौहार शनिवार 18 फरवरी को रात 8:03 पर शुरू होगा और इसका समाप्ति रविवार 19 फरवरी को शाम 04:19 पर होगा। क्योंकि महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है। इसलिए यह त्यौहार 18 फरवरी को ही मनाना बेहतर होगा।

त्रिग्रही योग महाशिवरात्रि पर

इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार बेहद खास रहने वाला है। इस बार महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। 17 जनवरी 2023 को न्याय देव शनि कुंभ राशि में विराजमान हुए थे। अब 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य भी इस राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

18 फरवरी को शनि और सूर्य के अलावा चंद्रमा भी कुंभ राशि में होगा। इसलिए कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषी विद ने इसे बड़ा ही दुर्लभ संयोग माना है।