Latest:
Event More News

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर…अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए 16 फरवरी से शुरू आवेदन…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

Indian Army Agniveer Rally Recruitment 2023: अगर आप भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, भारतीय सेना ने अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

अग्निवीर के पदों के लिए होने वाली की भर्ती रैली के माध्यम से होगी। जिसमें उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के पश्चात इन पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2023 है।

◾ संस्था का नाम- भारतीय सेना(Indian Army)

◾ पद नाम/ भर्ती नाम- अग्निवीर रैली भर्ती, अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन।

◾ शैक्षणिक योग्यता- इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार के पास पोस्ट के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। जिसमें उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान/ विश्वविद्यालय से 8वीं, 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है।

◾ आयु सीमा- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 17. 5 साल और अधिकतम 21 साल होनी चाहिए। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

बता दें कि अग्निवीर के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ 4 साल के लिए होगा। 4 साल पश्चात 75 फ़ीसदी अग्निवीरों को रिटायर्ड किया जाएगा। बाकी 25 फीसदी शरीर योग्यता के आधार पर अग्निवीर पदों पर बने रहेंगे।

◾ आवेदन शुल्क- सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

◾ आवेदन शुरू होने की तिथि- 16 फरवरी 2023

◾ आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 मार्च 2023

◾ परीक्षा की तिथि- 17 अप्रैल 2023

◾ कैसे करें आवेदन- उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट..
https://joinindiaarmy.nic.in/ पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।