CG Lok Sabha Big Breaking : आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन…भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लेंगे सूरजपुर में सभा…पढ़ें पूरी खबर
अंबिकापुर :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली से प्लेन से दोपहर 12:15 बजे दरिमा स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से वे सूरजपुर पहुंचेंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर में दोपहर दो बजे तक जनसभा में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से ही वे दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दरिमा से प्लेन से वे ओडिसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में जनसभा का आयोजन किया गया है।
दरअसल, आज पांच मई को सूरजपुर के अग्रसेन मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा होने जा रही है, यहां से कार्यकर्ताओं को जीत का जो मंत्र मिलेगा, उसे वे हर पोलिंग बूथ तक लेकर जाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा एवं कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक ली। इस दौरान पार्टीपदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया. संजय श्रीवास्तव ने प्रेस व कहा, पहले चरण की चारों सीटों में जिस तरह जनता ने बढ़चढ़कर वोट किया है, वह मोदी की गारंटियों पर जनता का आशीर्वाद है। सात मई को आगामी चरण में सभी सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।
विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार के अंतिम दिन पहुंचे थे जेपी नड्डा
फिलहाल, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित किया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। सरगुजा संसदीय सीट की आठ सीटों के साथ ही संभाग की सभी 14 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया था। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार के अंतिम दिन चुनावी रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।