Latest:
local news

जशपुर के पत्थलगांव में निर्माणाधीन मकान की सेंट्रिंग प्लेट अचानक 40 फीट नीचे गिरा…व्यस्त कार्य कर रहे मजदूर गिरे…एक की मौके पर मौत व 9 गंभीर रूप से घायल…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

पत्थलगांव/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में निर्माणाधीन एक मकान की छत ढलाई के दौरान सेंट्रिंग प्लेट अचानक नीचे गिर गया। वही छत के ऊपर व्यस्त हो कर कार्य कर रहे मजदूर 40 फीट ऊपर से नीचे गिरे।

इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई। वहीं 9 कार्य कर रहे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बताया जा रहा है। इसके पश्चात वहां मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह पूरा घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कश्मीरी गली की एक निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान सेंट्रिंग प्लेट अचानक नीचे गिर गया। वही छत के ऊपर कार्य कर रहे मजदूर 40 फीट ऊपर से नीचे गिर गए।

जिससे एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई। वही 9 कार्य कर रहे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। इसके पश्चात वहां मौजूद लोग घायल मजदूर को अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है।