Latest:
Event More News

भाजपा विधि प्रकोष्ठ का संभागीय बैठक सम्पन्न हुई

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी

आज दिनाक 26/02/2023 को प्रदेश संयोजक श्री जय प्रकाश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित होकर संभागीय बैठक सम्पन्न हुआ इसमें श्री जय प्रकाश चंद्रवंसी के द्वारा अधिवक्ता कल्याण एवं भारतीय जनता पार्टी में अधिवक्ताओं का विशिष्ठ कार्यों का उल्लेख करते हुए यह बताया गया की आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के आदर्शो को जन जन तक पहुचाने हेतु विधि प्रकोष्ठ के समस्त सदस्यों का सहयोग आवश्यक है | चुनाव से सम्बंधित आगे की कार्य योजना की जानकारी दी गई | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा संस्कारिक पार्टी है और इसकी रीति नीति से प्रभावित होकर हजारों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं , आगामी चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री प्रशांत शंकर त्रिपाठी, श्री राजेश तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता के एन पाण्डेय एवं श्री अशोक दुबे उपस्थित थे |

इस कार्यक्रम में संभाग स्तर पर जिला संयोजक श्री धरमेन्द्र दुबे, गिरीश पटेल, सुदामा यादव एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे | कार्यक्रम में प्रदेश के सह संयोजक श्री संजीव पाण्डेय जी एवं अनिल गोयल जी, अरविन्द कनौजिया जी, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्यामलाल गुप्ता जी, विवेक पाण्डेय जी, अमरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभिवक्ता भी सम्मलित थे |