Latest:
Event More News

जंगल में बाघ का 3 ग्रामीणों पर अचानक आक्रमण…एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत…2 लोगों की हालत गंभीर…पढ़ें पूरी खबर

सूरजपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

सूरजपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश के सूरजपुर जिले के ओडगी ब्लॉक के कालामांजन में बाघ ने तीन ग्रामीणों पर अचानक आक्रमण कर दिया। बाघ की अचानक आक्रमण से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालामांजन के चीरवापारा की समय लाल, रायसिंह और कैलाश सुबह लगभग 6:00 बजे गांव से लगे जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान बाघ उन पर अचानक आक्रमण कर दिया। बाघ ने लाल सिंह पर बुरी तरह हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

रायसिंह और कैलाश गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत ओडगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बाघ के आक्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी जान बचाने के लिए बाघ पर टांगी से हमला किया है। बाघ के भी घायल होने की सूचना है। भैयाथान एसडीएम सागर सिंह ने बताया कि बाघ ने 3 लोगों पर हमला किया। जिसमें 1 की मौत हो गई, वही दो गंभीर रूप से घायल हैं।

बाघ के भी घायल होने की सूचना मिली है। बाघ की लोकेशन गांव से 500 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही है।