Latest:
Event More News

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना अच्छा संकेत नहीं…इससे अन्य राजनीतिक पार्टियों को भी खतरा की आशंका…सभी पार्टियों को मिलकर इसका करना चाहिए विरोध…राम पुकार सिंह

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

पत्थलगांव/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। विधायक रामपुकार सिंह ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर उनके निवास स्थान को भी खाली कराना, यह बातें लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी घटनाओं से अन्य राजनीतिक पार्टियों को भी खतरा हो सकता है।

जिसके लिए सभी पार्टियों को मिलकर इस तरह की कार्यवाही का विरोध करना चाहिए। यह बातें प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह ने स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा।

उनका कहना था कि न्यायालय अपनी प्रक्रिया के लिए स्वतंत्र है। जिसका सभी सम्मान करते हैं। लेकिन फैसला आते ही केंद्र सरकार द्वारा इतनी तत्परता दिखाना संदेहों को जन्म देती है। मंगलवार को विधायक रामपुकार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने का कड़ा विरोध किया।

आगे उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां आम आदमी का भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना गुनाह हो गया है। 4 बार के सांसद राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। विधायक राम कुमार सिंह ने राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही का कड़ा विरोध करने सभी राजनीतिक दल को एक होने की बात कही।

आगे उन्होंने कहा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीदवारों के सवाल पर कहा कि आने वाले संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनीति कब किस करवट अपने पैंतरा बदलती है। उसका अंदेशा अभी से नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला समय उनके पक्ष में वातावरण तैयार करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक रामपुकार सिंह के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, ब्लॉक प्रभारी हंसराज अग्रवाल, ललित शर्मा, मनोहर पटेल, धर्मेंद्र साहू और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।