Latest:
Event More News

गर्मी का मौसम हुआ प्रारंभ…बाज़ार में तरबूज ही तरबूज नज़र आए…तो खाने को जी क्यों न ललचाए…तरबूज खाने से सेहत के लिए कितने फायदेमंद!

आलेख : गजाधर पैकरा

गर्मी के मौसम का आगमन हो गया है। ऐसे में बाजार में चारों तरफ तरबूज ही तरबूज नजर आएंगे। आप गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करेंगे तो इससे गर्मी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। तरबूज बेहद उपयोगी है तरबूज का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे…

तरबूज विटामिन सी से भरपूर होता है। जो शरीर को प्रतिरक्षा कार्य, कोशिका संरचना और घाव भरने के लिए कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए और बीटा- कैरोटीन का स्तर स्वस्थ स्किन को बालों को बढ़ावा देता है। तरबूज का सेवन करने से शरीर का वजन कम हो सकता है।

तरबूज में कम कैलोरी पाई जाती है। इसलिए आपको वजन बढ़ने से डरने की जरूरत नहीं है। तरबूज एक कैलोरी नेगेटिव फल है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर का वजन कम हो सकता है। साथ ही गर्मी के मौसम में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत हो सकती है।

तरबूज विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। तरबूज में विटामिन ए और beta-carotene का स्तर स्वस्थ त्वचा और बालों को बढ़ावा देता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आपको डाइट में तरबूज का सेवन करना चाहिए। लेकिन आपको एक बात बता देते हैं कि यह उपाय अपनाने से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।