Event More News

Femina Miss India 2023 : कौन है,नंदिनी गुप्ता..? जिनके सिर पर सजा “मिस इंडिया” का ताज…क्या है उनके सपनों का राज…फर्स्ट रनर-अप की बाजी किसने मारी.?.पढ़ें पूरी खबर

आलेख : गजाधर पैकरा

इस बार “फेमिना मिस इंडिया 2023” का आयोजन मणिपुर में हुआ। 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को शनिवार रात को अपना विनर मिल गया है। राजस्थान की कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है। नंदिनी को मिस इंडिया 2022 की विनर रहे सिनी सेठी ने ताज पहनाया। आइए जानते हैं आखिर कौन है नंदिनी गुप्ता?

नंदिनी गुप्ता की परिचय

19 वर्ष की राजस्थान कोटा की कैथून की रहने वाली नंदिनी गुप्ता बहुत ही साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई कोटा की सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और हायर एजुकेशन मुंबई की लाला लाजपत राय कॉलेज से की है।

बिजनेस मैनेजमेंट की ली डिग्री

नंदिनी गुप्ता पढ़ाई में काफी अच्छी रही है और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानें तो नंदिनी गुप्ता स्कूल में हमेशा नंबर वन पर रही है। और वह हमेशा से ही अलग-अलग प्रतियोगिताओं का हिस्सा रही है। वह जब 10 साल की थी तभी से एक मॉडल बनने का सपना देखती थी।

मॉडल बनने का बचपन से था ख्वाब

नंदिनी गुप्ता अपने भाई बहनों में सबसे छोटी है। 10 वर्ष की आयु से ही मॉडल बनना चाहती थी और इससे पहले उन्होंने राजस्थान में बेस्ट मॉडल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के पश्चात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सपने का खुलासा किया और बताया कि अपने शहर और कैथुन के लिए कुछ करना चाहती हैं।

यह सपना है नंदिनी का

नंदिनी गुप्ता ने बताया कि कोटा डोरिया आर्ट को प्रमोट करेंगी। राजस्थान की कई महिलाएं इस फैब्रिक बनाने के लिए कार्य करती हैं। इन सभी महिलाओं ने अपनी पूरी जिंदगी इसे बनाने में लगा दी और इसके लिए उनकी कोई खास कमाई भी नहीं हो पाती है। वह उनको ऐसा प्लेटफार्म दिखाना चाहती हैं, जिससे इन सभी महिलाओं को पहचान मिल सके।

बॉलीवुड के सितारे भी हुए शामिल

नंदिनी गुप्ता को जहां विनर घोषित किया गया है। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा और मणिपुर की स्ट्रेल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट और सेकंड रनर- अप अनाउंस किया गया है। इन खास इवेंट में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने इवेंट में अपना परफॉर्मेंस भी दिए।