Latest:
Event More News

रायपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम…अरविंद केजरीवाल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया। इससे देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में आ गए हैं।

रायपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने चक्का जाम कर दिया। रायपुर के सबसे बड़े चौक जहां हजारों गाड़ियों की आवाजाही होती है। उसी जयस्तंभ चौक पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हुड़दंग मचाई।

दरअसल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर रही है। इसका असर राजधानी रायपुर में भी देखने को प्राप्त हुआ। जब दोपहर 1:30 बजे के तकरीबन सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अचानक सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया।

चौक के चारों दिशाओं से आप के कार्यकर्ताओं आवागमन को बाधित की।इससे अचानक ट्रैफिक जाम होने लगा। जयस्तंभ चौक से गुजर कर जाने वाले लोगों को इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था। हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और आवाजाही होने लगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जाम के दौरान जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई, तो कार्यकर्ता तेज धूप के बावजूद सड़क पर लेट गए और आधे घंटे तक बैठकर हंगामा करते रहे।

तत्पश्चात पास के ही रायपुर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल भी हंगामे के दौरान कुछ देर के लिए एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। लेकिन पुलिस ने एंबुलेंस के लिए फौरन रास्ता क्लियर किया और उसे बाहर निकाला।

वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर पार्टी को डराने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल से डर रही है। इसीलिए ईडी, सीबीआई को आगे करते हैं। यह केंद्र सरकार की तानाशाही है।

सीबीआई बीजेपी का एक प्रकोष्ठ बनकर काम कर रही है। शराब पॉलिसी को गलत बता रहे हैं।इसे तो एलजी ने मंजूरी दी है। इसके लिए एलजी भी दोषी है। देश के लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।