Latest:
Event More News

दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और एक ड्राइवर को आज पुलिस मैदान में दी गई श्रद्धांजलि…सीएम भूपेश बघेल सहित अन्य ने भी नम आंखों से पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और एक ड्राइवर को आज पुलिस मैदान में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। नम आंखों से शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

इस दौरान शहीदों के परिजनों का रो-रो कर उनके आंसू थम नहीं रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार जवानों के परिवार के साथ है। नक्सल गतिविधियों का करारा जवाब दिया जाएगा।

श्रद्धांजलि अवसर पर गृह मंत्री सांसद फूलों देवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक देवंती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे, आईजी बस्तर सुंदरराज पी.,कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि श्रद्धांजलि के अवसर पर उपस्थित थे।

नक्सली घटना में शहीद हुए जवान

◾1. प्रधान आरक्षक क्रमांक 74, जोगा सोढी़।

◾2. प्रधान आरक्षक क्रमांक 901, संतोष तामो।

◾3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 965, मुन्ना राम कड़ती।

◾4. नव आरक्षक क्रमांक 542, दुल्गो मंडावी।

◾5. नव आरक्षक क्रमांक 289, लखमू मरकाम।

◾6. नव आरक्षक क्रमांक 580, जोगा कवासी।

◾7. नव आरक्षक क्रमांक 888, हरिराम मंडावी।

◾8. गोपनीय सैनिक, राजूराम करटम।

◾9. गोपनीय सैनिक, जयराम पोड़ियाम।

◾10. गोपनीय सैनिक, जगदीश कवासी।

◾11. धनीराम यादव,निजी वाहन चालक।