Latest:
Event More News

CGBSE Board Result 2023 : छत्तीसगढ़ में 1 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण…इतने हैं पूरक…ये हैं विद्यार्थियों के फेल होने की मुख्य वजह…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष दसवीं में जशपुर के छात्रों ने सफलता की ऊंची उड़ान भरी है।

12वीं में फिर से रायगढ़ जिले के छात्र ने टॉप किया है। कक्षा दसवीं में पूरे प्रदेश में जशपुर के राहुल यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। लेकिन कुछ आंकड़े चिंता का विषय बने हुए हैं। क्योंकि इस साल बोर्ड परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं।

दरअसल 10वीं और 12वीं में कुल 6 लाख 53 हजार 321 छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जिसमें से 5 लाख 06 हजार 221 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वही 1 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इसमें 41 हजार के आसपास बच्चे 12वीं में अनुत्तीर्ण हुए हैं। और दसवीं में तकरीबन 60 के आसपास बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं।

इसके अलावा दसवीं में 17 हजार 923 छात्र पूरक हुए हैं। विभिन्न कारणों से 620 छात्रों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। वही 12वीं में 22 हजार 751 छात्र पूरक की श्रेणी में है। और 359 छात्रों का परीक्षा परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है।

60 हजार बच्चे दसवीं में फेल

दसवीं के मुख्य परीक्षा में 3 लाख 37 हजार 569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3 लाख 30 हजार 681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 1 लाख 52 हजार 891 छात्र और 1 लाख 77 हजार 790 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।

इसमें से 3 लाख 30 हजार 55 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2 लाख 47 हजार 721 है। यानी कि कुल 75.5 % बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण हुए छात्रों में 79.16% छात्राएं हैं और 70.28% छात्र हैं। 12वीं के मुख्य परीक्षा में कुल 3 लाख 28 हजार 121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।

इनमें से 3 लाख 23 हजार 625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 1 लाख 43 हजार 919 छात्र और 1 लाख 79 हजार 706 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3 लाख 23 हजार 266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 2 लाख 58 हजार 500 है। यानी कुल 79.96% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें छात्राओं की 83.64% तथा छात्रों का 75.36 रहा।

परीक्षार्थियों के फेल होने की मुख्य वजह

बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर शिक्षाविद डॉ. जवाहर सूरी सेट्टी ने कहा कि सभी बोर्ड में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे कुछ बड़ी वजह है। सबसे पहले तो बच्चों ने कोरोना के पश्चात लिखना कम कर दिया है। छात्र परीक्षा में लिख नहीं पा रहा है। यह सबसे बड़ा वजह है।

दूसरी वजह ऑनलाइन परीक्षा की आदत से फिजिकल परीक्षा में थोड़ी तकलीफ होती है। इसके लिए शिक्षकों को थाली भर के खाना देने की जगह पढ़ाने के तरीके में बदलाव करना पड़ेगा।

आगे उन्होंने कहा कि रोजाना बच्चों को कक्षा में कम से कम आधे आधे घंटे लिखने की आदत डालने का कार्य करना चाहिए। ऑनलाइन पढ़ाई उतनी असरदार नहीं है। इसलिए पुराने कोर्स का सिलेबस भी आधा घंटा पढ़ना चाहिए। इससे भरपाई हो सकती है।