Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के पदों पर बंपर भर्तियां…शिक्षक पदों के लिए निकली वैकेंसी…इन विषयों के लिए मांगे गए हैं आवेदन…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश में इन दिनों सरकारी पदों पर बंपर भर्तियों का सिलसिला चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण बहाल होने के पश्चात एक के बाद एक कई विभागों में भर्तियां जारी है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर जिले में 7 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का फैसला किया है। ऐसे में इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। सभी 7 स्कूलों के लिए शिक्षक पदों पर आवेदन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। कुल पदों की संख्या 168 है।

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार यहां व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक और ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक स्कूलों में 24-24 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस लिहाज से सभी स्कूलों को मिलाकर कुल 168 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्तियां चिंगराजपारा, मल्टीपर्पज दयालबंद, करगीकला, सीपत, पचपेड़ी, बेलपान में संचालित स्कूलों में की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में 7 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने की वजह से पद स्वीकृत किए गए हैं।

खास बात यह है कि इन भर्तियों के अलावा स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम की स्कूलों में खाली पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।