ज्योतिष

22 मई 2023 राशिफल : इस राशि वाले को अचानक धन प्राप्ति की संभावना…इस राशि वालों को स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहने की संभावना…और इस राशि वालों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी,तथा…जाने आज का राशिफल

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

मेष राशिफल

इस राशि वाले अपनी कॉन्फिडेंस बनाए रखें। और दूसरों के साथ नम्रता पूर्वक व्यवहार करें। यदि पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो शेयर मार्केट से दूर रहें। नुकसान हो सकता है। घर के लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल ना करने दें। व्यवहार में दृढ़ बने रहें। जीवन साथी के साथ खटपट हो सकती है।

वृषभ राशिफल

इस राशि वाले परिवार के साथ समय बिताएं। पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कहीं से पैसा आ भी सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में कोई महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। किसी बेकार के काम में दिन खराब करने से बेहतर है कि आप कुछ क्रिएटिव करें।

मिथुन राशिफल

किस राशि वाले को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। विवाह योग्य युवाओं के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा दंपति अपना जीवन हंसी मजाक और छेड़छाड़ में बिताएंगे। कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

कर्क राशिफल

इस राशि वाले का दिमाग शार्प है और बुद्धि तीव्र है।आप आसानी से काफी कुछ नया सीख सकते हैं। आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ सकती है। दूसरों से उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के बिजनेस में हाथ ना डालें। फायदे से ज्यादा नुकसान होने की संभावनाएं बन रही है। घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

सिंह राशिफल

इस राशि वाले अकेले वक्त गुजारना चाहेंगे परंतु समय नहीं मिल पाएगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए दिमाग रिफ्रेश करने जैसा रहेगा। आपका जीवनसाथी ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके लिए उन्हें संतुष्ट करना काफी कठिन रहेगा। निराश ना हों। प्रयास करते रहें।

कन्या राशिफल

इस राशि वाले मनोरंजन और खेलकूद की गतिविधियों में बिताएंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा और फिजूल खर्च करना पड़ सकता है। पार्टनर पर बिना वजह शक ना करें अन्यथा रिश्तो में दरार आ सकती है। परिवार के सहयोग से कुछ बड़ा अजीब कर पाएंगे। जिस्मानी रिश्तो से ज्यादा आध्यात्मिक संबंध को महत्व दें।

तुला राशिफल

इस राशि वाले गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ गलत व्यवहार या क्रोध करने से बचें। रिश्ता टूट सकता है। घरवालों आपसे अपनी परेशानियां शेयर करना चाहेंगे। उनकी बातें सुने, समझें, और उन्हें सराहें। आप परिवार से अलग अकेले समय व्यतीत करना चाहेंगे, जो आपके लिए ठीक भी है।

वृश्चिक राशिफल

इस राशि वालों के पास काफी सारा खाली समय रहेगा। जिसे आप अपनी हाबी पूरी करने में लगा सकते हैं।किसी नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट कर सकते हैं जो आपके साथ-साथ दूसरों को भी सपोर्ट देगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आज की शाम आप किसी धार्मिक स्थान पर बिता सकते हैं।

धनु राशिफल

इस राशि वाले अपनी लाइफस्टाइल बदलें। सुकून के साथ रहना सीखें। कुछ नया क्रिएटिव करने का प्रयास करें। दूसरों से घुले-मिले। उनसे सबक लें। आप अपने सम्मोहक व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता से दूसरों का मन को मोह सकते हैं।

मकर राशिफल

इस राशि वालों को घर में अचानक कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। हालांकि इससे भविष्य में आपको कोई बड़ा लाभ दिलाएगा। कलिंग्स और बास के सहयोग के चलते आप अपने टारगेट समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। जब भी मन निराश हो तो अपने पुराने अच्छे दिनों को याद करें। बेहतर अनुभव करेंगे।

कुंभ राशिफल

इस राशि वालों को कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकता है। गणेश जी की कृपा से सारे बिगड़े काम पूर्ण होंगे। केवल कठोर परिश्रम ना करें, स्मार्ट वर्क करें, इसी से आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे। कोई तीसरा व्यक्ति आपकी रिलेशनशिप को खराब करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उससे सदा सावधान रहें।

मीन राशिफल

इस राशि वाले जीवन साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के कारण क्रोध करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी आपको दूसरों की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है.इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह लें।