Latest:
Event More News

बघेल सरकार गौठान के नाम पर केंद्र से मिली राशि का दुरुपयोग किया है…गोठानों में एक भी गाय नहीं है…चारा के नाम पर कुछ भी नहीं है… हैंड पंप से पानी नहीं निकल रहा है…सांसद गोमती साय

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़ )वर्तमान भारत। जिले में सांसद गोमती साय ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गोठानों का निरीक्षण करने के पश्चात राज्य सरकार पर शिकंजा कसा।उन्होंने कहा कि गोठान के नाम पर भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का खुलकर दुरुपयोग किया है। इस राशि का उपयोग जनता को रोजगार देने और बुनियादी ढांचा की विकास करने में उपयोग किया जाता तो छत्तीसगढ़ की तस्वीर आज बेहतर होती।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में गोठान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। एक और सत्तारूढ़ कांग्रेस नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना को अपनी उपलब्धि बता रही है। वहीं भाजपा ने गोठान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अभियान प्रारंभ कर दिया है।

रविवार को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद गोमती साय के नेतृत्व में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय जशपुर के पास ही स्थित ग्राम पंचायत जशपुर के बाधरकोना गोठान पहुंचे। इसके पश्चात सांसद ने कहा कांग्रेस सरकार का दावा कितना खोखला है। इसका अंदाजा जिला प्रशासन की नाक के नीचे स्थित गोठान की बदहाली को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसी कड़ी में मंगलवार को सांसद गोमती साय सहित भाजपा के नेताओं ने बरगांव और बोखी पंचायत के गोठानों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के पश्चात चर्चा करते हुए सांसद साय ने कहा कि गोठान को बघेल सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। वहां एक भी गाय नहीं है। चारा के नाम पर कुछ भी नहीं है। हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है। गाय को चारा और पानी देने के लिए जो टंकी निर्माण किया गया है। वह भी टूट फूट कर बिखर चुका है।

इस निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राम भगत, जनपद उपाध्यक्ष राज कपूर भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान, सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।