Event More News

29 जून 2023 लव राशिफल : इस राशि वालों का नए दोस्त या प्रेम संबंध बन सकते हैं…इस राशि वाले अपने किसी खास दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे…और इस राशि वालों का प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं,तथा…जाने आज का लव राशिफल

प्रस्तुति :गजाधर पैकरा

मेष राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

प्रेमी आपको धोखा दे सकता है। इसलिए प्रेम संबंध को लेकर सतर्क रहें। छोटे भाई-बहनों से झगड़ा होने की भी संभावना है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में खटास आने की आशंका है।

वृष राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

नए दोस्त या प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रेमी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। सौभाग्य एक महिला से आ सकता है। परिवार के लिए आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। जीवनसाथी से धन लाभ होगा।

मिथुन राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल


प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। करीबी रिश्तों में दूरियां आने की भी संभावना है।

कर्क राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

संतान की चिंता रहेगी। मन विचलित रहेगा. अपना मूड बदलने के लिए प्रेमी के साथ पिकनिक या मेलजोल का सहारा लें। प्रेमी से परिवार का परिचय करा सकते हैं। कुछ लोगों को आज दफ्तर में कोई प्रिय मिल सकता है या कोई प्रेम प्रस्ताव रख सकता है। प्रेमी के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा।

सिंह राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल


लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आपसी सौहार्द बढ़ेगा। मित्र आपके कार्य में सफलता देगा। नए रिश्ते बन सकते हैं. माता-पिता से आपको भरपूर प्यार मिलेगा।

कन्या राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

लव लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं है। प्रेमी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अतिरिक्त प्रेम संबंध बन सकते हैं। कुछ जातकों से निकट संबंध भी बन सकते हैं।

तुला राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

शादीशुदा लोगों के बीच विवाद हो सकते हैं। पत्नी की कोई भी बात बुरी लग सकती है. किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की भी संभावना है। नए प्रेम संबंध बनाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

आज प्यार का रोमांच महसूस होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको अपने लव पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए यह दिन सुखद रहेगा। शुक्र की स्थिति आपके लिए शुभ है।

धनु राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। बच्चों के माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

आज प्रेमी पर गुस्सा अधिक हो सकता है। प्रेमी से बहस हो सकती है. यात्रा के कारण दूरियां बन सकती हैं। शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्थितियां बेहतर होगी। आज अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

प्यार में निराश हो चुके लोगों की लव लाइफ में दोबारा कोई आ सकता है। मुमकिन है आज आप अपने किसी खास दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। लेकिन कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि, 29 जून 2023, लव राशिफल

नए दोस्त या प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रेमी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। सौभाग्य एक महिला से आ सकता है। परिवार के लिए आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। जीवनसाथी से धन लाभ होगा।

डिसक्लेमर-

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।