Latest:
Uncategorized

13 जुलाई 2023 लव राशिफल : इस राशि वालों को प्रेमी से अधिक उम्मीद रखना बेकार साबित होगा…इस राशि वाले एक दूसरे की भावनाओं को समझें,तो रिश्ते में सफलता मिलने प्रबल संभावना…इस राशि वाले सारे गिले- शिकवे भूल कर एक- दूसरे में खो जाएंगे,तथा…जाने आज का लव राशिफल

मेष राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वाले प्रेमी से बहुत उम्मीद रखना बेकार है क्योंकि वह आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। प्रेम संबंधों को लेकर आज आपको कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। आप बस प्रेमी के व्यवहार को देखें और समझने की कोशिश करें।

वृषभ राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वाले आज आपकी दोस्ती के रिश्ते पर ग्रहण लग सकता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझें। रिश्ते में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती। अगर आप अपने विवाहेतर संबंध को नहीं रोकेंगे तो इसका आपके परिवार पर बुरा असर पड़ेगा। प्रेम जीवन में दिन खुशनुमा रहेगा। संभव है कि अचानक आपका प्रिय विवाह के लिए राजी हो जाए।

कर्क राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

प्रेम संबंधों को लेकर दिन काफी अच्छा कहा जाएगा. सारे गिले-शिकवे भूलकर आप दोनों एक बार फिर एक हो जाएंगे। कई चीज़ें होंगी और दिन अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा और इसलिए आप खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे।

सिंह राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वाले जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें। एक-दूसरे को अच्छा या बुरा साबित करने से बचें। ऐसा करना कष्टप्रद हो सकता है।

कन्या राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

जीवनसाथी और लव पार्टनर से दूरियां बन सकती हैं। शादीशुदा जोड़ों के बीच रुपये-पैसे आदि को लेकर झगड़ा हो सकता है। बिजनेस में पैसा फंस सकता है। जिससे पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आज आप अपने प्रेमी से पूरी तरह प्रभावित रहेंगे। भ्रम की स्थिति के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वाले प्रेम संबंधों को लेकर आप जल्दबाजी कर सकते हैं। अपनी बात मनवाने की जिद भी आज आपके अंदर देखी जा सकती है। ये जिद आपको महंगी पड़ने वाली है। रिश्ते को सही दिशा में ले जाएं और पार्टनर की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वाले प्रेम संबंधों में उलझे रहने के योग हैं। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में नहीं हैं उन्हें यह ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विवादों से बचें।

धनु राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वालों का दिन रोमांस और रोमांच से भरपूर रहेगा। लव पार्टनर के साथ बिना वजह बहस होती रहेगी। प्रेम संबंध को बढ़ाने का मौका मिलेगा। पिता आपत्ति कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी रिश्ते में लचीलापन लाने में सफल रहेगी। जीवनसाथी यदि किसी रोग से पीड़ित है तो उसमें सुधार होगा।

मकर राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वालों का प्रेम संबंधों में चमत्कारिक रूप से सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कोई ऐसी बात जिसके घटित होने की आपने आशा खो दी थी या विश्वास ही नहीं था कि घटित हो सकता है। आपका प्रेमी इस पर अपनी सहमति की मुहर लगा देगा। इससे आपकी तरंगें एक बार फिर जाग उठेंगी।

कुंभ राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वालों का आज का दिन उन लोगों के लिए शुभ है जो पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं। कलात्मक अंदाज में आपसी बातचीत होगी. आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।

मीन राशि, 13 जुलाई 2023, लव राशिफल

इस राशि वाले प्यार की भावना में बह सकते हैं। आप अपनी लव लाइफ में बदलाव चाहते हैं। आज आप कुछ अन्य मित्रों को आकर्षित कर सकते हैं। अगर आप पुराने लव पार्टनर के प्रति वफादार नहीं हैं तो यह रिश्ता टिक नहीं पाएगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल कम रहेगा।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।