Latest:
Event More News

अभिनव पहल, शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पर ही सौंपे जा रहे पेंशन भुगतान आदेशकलेक्टर कुन्दन कुमार ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का किया सम्मान

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट

अम्बिकापुर 01 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा मंगलवार को शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में 31 जुलाई की स्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के दो शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पी.पी.ओ./जी.पी.ओ.) पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कुंदन ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।
शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में कार्यालय कलेक्टर अम्बिकापुर में सहायक ग्रेड 2 श्री कृपाग्लोरिया भगत तथा कार्यालय कार्यपालन अभियंता थर्मल पावर परियोजना सम्भाग अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड 2 आनंद कुमार मिश्रा है।संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति तिथि के साथ ही पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किया जाना विशेष पहल है जिससे कर्मचारी खुशी जताते हुए विदा ले रहे हैं।