Event More NewsNatioal News

परिवर्तन यात्रा का एक ही संदेश – परिवर्तन ,परिवर्तन और परिवर्तन,मोहब्बत की दुकान के आड़ में नफरत का सामान बेचता है गांधी परिवार-जेपी नड्डा

रोहित कुमार की रिपोर्ट

जशपुरनगर। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंडा दिखा कर,परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा महाराष्ट्र के पुणे से नियमित विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। यहां से उन्हें हेलिकाप्टर से जशपुर पहुंचना था। लेकिन,मौसम खराब होने के कारण,हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। इससे वे दो घंटे से अधिक समय तक रांची एयरपोर्ट में फंसे रहें। यही हाल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ भी हुआ।

इन नेताओं को रायगढ़ से हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचना था। लेकिन,मौसम के कारण इन्हें,सड़क मार्ग से जशपुर तक सफर करना पड़ा। मौसम के बिगड़े मिजाज से कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सुबह से संशय की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन,दोपहर 1 बजे के बाद वर्षा के रूकने से आयोजकों ने राहत मिली और जेपी नड्डा जशपुर पहुंचे। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का महाभियान परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ,जशपुर जिले के सन्ना तहसील में स्थित मां खुड़िया रानी का दर्शन और आशिर्वाद प्राप्त करने के साथ हुआ। पूर्व राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत,सांसद गोमती साय सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बैंगा के मार्गदर्शन में विधि विधान से मां खुड़िया रानी का पूजा अर्चना की और आशिर्वाद स्वरूप श्रीफल और ध्वज लेकर,जशपुर पहुंचे।

यहां,भगवान बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद,जूदेव ने नारियल और ध्वज जेपी नड्डा को सौंपा। नड्डा ने,परिवर्तन यात्रा के रथ की पूजा अर्चन की। रणजीता स्टेडियम के पास निर्मित पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद,भाजपा नेता,रणजीता स्टेडियम में आयोजित आमसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले के सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। झूठे वायदे कर,सत्ता में आई कांग्रेस प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने और खसोटने का काम कर रही है। ऐसी निक्कमी और नाकारा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। लेकिन,कांग्रेस की भ्रष्ट और निक्कमी कांग्रेस सरकार,अटल बिहारी के सपने का चूर कर दिया है। पीएसएसी घोटाला ने प्रशासनिक अधिकारी बनने का युवाओं के सपने को चूर कर दिया है। गोठान,गोबर,शराब और कोयला घोटाले में घिरे भूपेश बघेल के अधिकारी या तो जेल में हैं या फिर जमानत में। ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है।विश्व की तीसरी ताकत बन रहा है भारत : जेपी नड्डाराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत,जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक शक्ति वाला देश बन जाएगा। उन्होनें कहा कि हाल ही में संपन्न जी 20 समूह के शिखर सम्मेलन में भारत की राजनयिक शक्ति और सम्मान को पूरे विश्व ने देखा है। मोदी के प्रभाव से शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। चंद्रयान को चंद्रमां के साउथ पोल में सफल लैडिंग करा कर,वैज्ञानिकों ने भारत की वैज्ञानिक ताकत को विश्व के मंच पर प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही कोरोना महामारी और वैश्वीक आर्थिक मंदी के बाद भी भारत की अर्थ व्यवस्था,तेजी से विकास कर रही है। 90 प्रतिशत से अधिक मोबाइल का निर्माण भारत में हो रहा है। वाहन निर्माण के मामले में भारत,जापान से आगे निकल चुका है। देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली की जनसंख्या 20 प्रतिशत से घट कर 10 प्रतिशत हो चुकी है। अति गरीब लोग सिर्फ 1 प्रतिशत ही बचे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आदिवासियों के मान सम्मान कीचिंता नहीं है। उन्होने जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के निमंत्रण के बाद भी भोज में शामिल नहीं हुए। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान करते हुए,द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया है। जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार शराब घोटाला,कोयला घोटाला,गोठान घोटाल जैसे भ्रष्ट कारनामों से शर्मनाक रिकार्ड बना रही है। वहीं,केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एनएच का निर्माण,विशेष सड़क कारिडोर का निर्माण,एम्स चिकित्साल,मेडिकल कालेज खुलवा रही है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर दिया है। कांग्रेस को इस पाप का दंड भुगतना पड़ेगा।बाक्स: आज कुनकुरी में होगा रात्रि विश्रामराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरी झंडी दिखाने के साथ ही,परिवर्तन रथ यात्रा,रणजीता स्टेडियम से कुनकुरी के लिए रवाना हुई। इस रथ कर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कर रहे हैं। 12 दिनों में 12 सौ 61 किलोमीटर की दूरी तय कर,यह रथ यात्रा सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 39 विधानसभा क्षेत्रों से हो कर गुजरेगी। इस दौरान 39 आमसभा और 53 स्वागत सभा का आयोजन होगा। शुक्रवार को कुनकुरी में आमसभा के बाद,यह रथ यात्रा पत्थलगांव पहुंचेगी। यहां से सरगुजा के सीतापुर विधानसभा के लिए रवाना हो जाएगी।

इस दौरान जशपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, राजा रणविजय सिंह जुदेव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मोतीलाल साहू, अनुराग सिंहदेव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, गणेश राम भगत, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रायमुनी भगत, राजा पांडे, यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विधनसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, भरत सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।