Latest:
Event More News

लेखा प्रशिक्षण शाला में सत्र मार्च-जून 2024 में प्रवेश हेतु आवेदन आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट : इरफान सिद्दीकी

अम्बिकापुर 29 दिसम्बर 2023/ लेखा प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि सम्भागीय मुख्यालय अम्बिकापुर में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में लेखा प्रशिक्षण शाला 1 जुलाई 2023 से प्रारंभ किया जा चुका है। लेखा प्रशिक्षण शाला में सत्र मार्च-जून 2024 हेतु आवेदन दिनांक 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक निर्धारित प्रारूप मे आवश्यक दस्तावेजों सहित आमंत्रित किया गया है। उक्तानुसार पूर्णरूपेन भरा हुआ आवेदन पत्र कार्यालय प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर में निर्धारित समयावधि में जमा या प्रेषित किया जा सकता है।