Popular NewsTrending NewsWorldज्योतिषधर्म

13 फरवरी 2024 राशिफल :  इस राशि वाले आज के दिन लेनदेन में सावधानी बरतें…इस राशि वालों का व्यापार में तेजी आएगी…इस राशि वालों का घर परिवार में चल रही अनबन दूर होगी,तथा…जाने आज का राशिफल



मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope) –


आज का दिन लेनदेन में सावधानी बरतें। दान-धर्म के कार्य में रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों में सजग रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो समस्या आ सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)


आज का दिन कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।



मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)


आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकती हैं। कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)


आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दीर्घकालीन प्रयास रंग लाएंगे। कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़ें। गुप्त बात लोगों के सामने उजागर हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव की योजना से बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)


आज का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों का प्रेम और सहयोग बना रहेगा। शारीरिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। खून के रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन उधार की मांग हो सकती हैं।


कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)


आज का दिन साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार में बढ़ावा मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में काम करने से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम जीवन की गुप्त बात उजागर हो सकती है। मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। लंबे समय से अटक रहा रहे काम की पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है। मांगकर वाहन ना चलाएं, दुर्घटना की संभावना है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)


आज के दिन व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। किसी से धन उधार आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी। संतान की किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)


आज का दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें। बिजनेस के कामों पर पूरा फोकस रहेगा। सुख सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण बात किसी दूसरे से ना करें। बड़ों की सीख और सलाह पर चलें। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।


मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। धर्म के कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आपके पिताजी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)


आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। परिजनों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कोई जोखिम उठाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो बिल्कुल ना उठाएं।


मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)


आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर काम करें। आपकी नेतृत्व क्षमता बढे़गी। आय को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश सफल रहेगी। व्यापार पर पूरा फोकस रहेगा, काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। साझेदारी काम में सफलता मिलती दिख रही है।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।