Latest:
Natioal NewsPopular NewsTrending NewsWorldजानकारी

Surya Grahan 2024 : जानें कब पड़ रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण…जानें तारीख और दिन…पढ़ें पूरी खबर



Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time :- साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। बता दें कि साल का यह पहला ग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा। सबसे खास बात है कि 2017 के बाद से यह पहला ऐसा ग्रहण होगा जो सबसे ज्यादा वक्त तक दिखाई दिया था। इससे पहले अमेरिका में 2 मिनट 42 सेकेंड तक चलने वाला ग्रहण सात साल पहले दिखाई दिया था। हम आपको बता रहे हैं टोटल सोलर एकलिप्स (Total Solar Eclipse 2024) की दिन, तारीख के बारे में विस्तार से। साथ ही बताएंगे कि अगर आप उस जगह पर हैं जहां सूर्य पर ग्रहण लग रहा है तो आप कैसे इसे देख सकते हैं।

Surya Grahan 2024 Date, Timings

बता दें कि भारत में माना जाता है कि सूर्य ग्रहण अमावस्था तिथि को लगता है। 8 अप्रैल 2024, दिन सोमवार को चैत्र मास की अमावस तिथि को ग्रहण लगेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। अप्रैल 2024 में दिखाई देने वाला ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिखेगा।

Total Solar Eclipse 2024

बता दें कि जब सूरज और पृथ्वी के बीच में से चंद्रमा गुजरता है और सूर्य पूरी तरह से ढक जाता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है जबकि सूर्य की किरणों को चंद्रमा पूरी तरह से ढक ले। इसीलिए यह आम सूर्य ग्रहण से अलग होता है। आमतौर पर चंद्रमा, सूर्य के एक हिस्से को ही ढकता है जिसे हम आंशिक सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।

Total Solar Eclipse 2024: Where to watch

जैसा कि हमने बताया कि 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण दुनियाभर में नहीं दिखेगा। NASA का कहना है कि यह पू्र्ण सूर्य ग्रहण मैक्सिको से शुरू होकर अमेरिका के टेक्सस से गुजरेगा। सूर्य ग्रहण की पूरी लोकेशन की जानकारी आप नासा के ब्लॉग पर जाकर भी ले सकते हैं।

How to watch Total Solar Eclipse?

नासा की सलाह है कि सभी सावधानियों के साथ ही इस पूर्ण सूर्यग्रहण को देखें। बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान जबकि चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य की सतह को ढक लेगा तो आप नंगी आंखों से इसे देख सकते हैं। लेकिन आमतौर पर बिना आई प्रोटेक्शन के सूर्य को सीधे देखने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।