Event More Newsछत्तीसगढ़जुर्म

दोस्ती, फिर प्रेमजाल.! शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिक से रेप…छत्तीसगढ़ पुलिस ने भाई सहित आरोपी को UP से किया गिरफ्तार…पढ़ें पूरी समाचार



नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले इमरान बेग को बिलासपुर पुलिस ने उसके भाई कामरान सहित यूपी से गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिक लड़की से लव जिहाद का मामला सामने आया है।

बता दें कि, यहाँ 13 वर्षीया लड़की को इमरान बेग ने पहले दोस्ती करके प्रेमजाल में फँसाया और बाद में उत्तर प्रदेश ले जाकर रेप किया। रेप से पहले इमरान ने पीड़िता को बेहोश कर दिया था। पुलिस ने FIR दर्ज कर के इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। इमरान का मददगार बड़ा भाई कामरान बेग भी गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल वहीं, इस मामले में शाहरुख़ नाम के एक अन्य व्यक्ति ने पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया है। उसने धमकी दी है कि अगर परिवार ने केस वापस नहीं लिया तो उन्हें वह जान से मार देगा। बता दें कि पीड़िता 8 फरवरी 2024 को अपने घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिवार ने इमरान बेग के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बिलासपुर के थाना क्षेत्र तोरवा की है। यहाँ क्लास 8 में पढ़ने वाली 13 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। उनके ही मोहल्ले में एक मजार है, जिसमें उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला 21 वर्षीय इमरान बेग काम करता था। बताया जाता है कि इमरान ने पहले लड़की से दोस्ती की और बाद में उसे अपने प्रेमजाल में फँसा लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपित इमरान ने लड़की को शादी का झाँसा दिया और 8 फरवरी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। जब लड़की गायब हो गई तो उसके परिजन काफी परेशान हुए और उन्होंने पीड़िता की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पता चल गया कि उनकी बेटी के गायब होने के पीछे मजार पर काम करने वाले इमरान का ही हाथ है। उन्होंने इमरान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि, पीड़ित परिवार ने इस संबंध में हिन्दू संगठनों से भी मदद भी माँगी। चौतरफा दबाव देखकर 12 फरवरी को इमरान ने पीड़िता को उसलापुर रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। पुलिस ने यहाँ से लड़की को बरामद करके उसके घर वालों को सौंप दिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि मिलने के बहाने बुलाकर इमरान ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिसके चलते वह बेहोश हो गई थी।

फिलहाल, उसने आगे बताया कि जब उसे होश आया तो वह खुद को उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर में पाई। यहाँ इमरान का पैतृक घर है। लड़की ने यह भी बताया कि उसे इमरान के बड़े भाई 23 वर्षीय कामरान बेग ने निकाह के लिए बुलवाया था। हमीरपुर जिले में पीड़िता के साथ इमरान ने रेप किया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली।

दरअसल, पुलिस ने इमरान के साथ उसके भाई कामरान को भी मामले में आरोपित बनाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इमरान और कामरान की तलाश में हमीरपुर में दबिश दी, लेकिन यहाँ से दोनों गायब मिले। दोनों भाई पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। हालाँकि, पुलिस को दोनों हमीरपुर के एक इलाके में होने की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों को दबोच कर पुलिस बिलासपुर लाई।

फिलहाल, इस बीच पीड़िता के पिता का आरोप है कि कोई शाहरुख़ नाम का व्यक्ति उनको केस वापस लेने के लिए लगातार धमका रहा है। शाहरुख़ को इमरान बेग का सहयोगी बताया जा रहा है। वह लड़की के घर तक पहुँच गया और पूरे घर को यह धमकी देकर गया कि जेल से छूटने के बाद निबट लिया जाएगा। उसने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। लड़की के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।