Natioal Newsजानकारीमौसम

Himachal Breaking : हिमाचल में बारिश का कहर…नदी में बह गया पुल…100 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक…कब तक खराब रहेगा ये मौसम?..पढ़ें पूरी खबर


National Desk :- हिमाचल प्रदेश में मौसम बहुत खराब हो गया है। बारिश और बर्फबारी की वजह से 104 सड़कें और तीन नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गई हैं। एक पुल भी नदी में बह गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, लाहौल और स्पीति में 99 सड़कें, कुल्लू में तीन, चंबा और कांगड़ा में एक-एक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, वहीं तेज बारिश के चलते कांगड़ा में एक पुल बह गया है। आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पुल को इसी महीने बनाया जाएगा।

येलो अलर्ट जारी

दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 22 और 23 अप्रैल को बिजली गिरने के साथ-साथ आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई दिनों तक मौसम खराब रहेगा। जारी येलो अलर्ट से यह भी संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में मौसम और खराब हो सकता है जिससे रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



चल रहीं तेज हवाएं

गौरतलब है कि, मौसम विभाग ने इस बार देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। आज (21) अप्रैल को भी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, हिमाचल में 24 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि 21, 22 और 23 को बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दरअसल, राज्य में 100 से अधिक सड़कें ब्लॉक हैं।

कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

फिलहाल, वहीं दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव देखने को मिल रहा है। झारखंड के 14 जिलों में तो इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहां लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूली बच्चों की टाइमिंग भी बदल दी गई है। वहीं हिमाचल में 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। 22 और 23 अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहेगा।