ज्योतिषधर्म

23 April 2024 Rashifal : इन जातकों को व्यापार में मिलेगा लाभ…जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन…जाने आज का राशिफल


मेष: किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। व्यवसाय के लिए यात्रा अच्छी साबित होगी। धन निवेश शुभ साबित होगा।

वृष:  इस राशि के लिए दिन अच्छा रहने वाला हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है।

मिथुन: व्यापार में स्थिरता लाना सही हो सकता है। लोगों से आपसी मनमुटाव खत्म हो सकता है।

कर्क: व्यापारिक स्थिति सही हो सकती है। वाहन का सावधानी से उपयोग करें।

सिंह: जातकों को कृषि के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सेहत खराब हो सकती है।

कन्या: आवश्यकता से अधिक विचार मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला: परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानी बनी रहेगी।

वृश्चिक: परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

धनु: व्यापार में धन लाभ मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मकर: पुराने दोस्तों अथवा प्रेमियों से मुलाकात हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाने का योग है।

कुंभ: परिवार में माहौल खुशनुमा बने रहने का योग है। व्यापार अथवा नौकरी में कोई रिस्क लेना नुकसान का कारण बन सकता है।

मीन: परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बनाई जा सकती है। सेहत अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है इससे संबंधित ज्योतिषीयों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।