Latest:
छत्तीसगढ़जानकारी

नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी के बाढ़ में बहा…अध्यक्ष समेत 4 लोग थे सवार…चारों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान…कैसे किया गया रेस्क्यू…देखें Video…पढ़ें पूरी खबर


Chhattisgarh News/कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारी बारिश में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई। कार में नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग समेत 4 लोग सवार थे।

बता दें, उन्होंने नदी के तेज बहाव में पेड़ के सहारे खड़े होकर अपनी जान बचाई। यह घटना कोयलीबेडा से पखांजूर मार्ग की है।



भाजपा नेता राधेलाल और साथियों का रेस्क्यू कर लिया गया

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता राधेलाल नाग अपने साथियों के साथ कार सहित नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता राधेलाल नाग का सफल रेस्क्यू किया।


जवानों ने रेस्क्यू कर सभी को बचाया

फिलहाल, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के महला गांव के पास नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी के तेज बहाव में भाजपा नेता राधेलाल नाग की कार बह गई। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विक्रमसिंह उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने रेस्क्यू कर सभी को बचाया।

यहां देखें वीडियो



<<<<<<>>>>>>==0==<<<<<<>>>>>>