Latest:
छत्तीसगढ़जानकारीराजनीती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को घेरा…4 साल से लेकर बुजुर्ग महिला भी नहीं सुरक्षित…छत्तीसगढ़ बन गया है अपराध का गढ़…पढ़ें पूरी खबर



Chhattisgarh News/कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल शनिवार को कबीरधाम पहुंचे। यहां उन्होने देर रात तक विभिन्न कार्यक्रम में गए। आपको बता दें कि सबसे पहले राजीव भवन, छिरहा (कवर्धा) में आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए।

बता दें, जिला महिला कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों से भी मिले। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

बुजुर्ग महिला भी सुरक्षित नहीं

दरअसल, राज्य में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर उन्होंने बताया कि इस BJP सरकार में सबसे अधिक प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ रही है। और आगे कहा कि इस डबल इंजन सरकार में 4 साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था जैसी चीज अब छत्तीसगढ़ में नहीं बची है। जो सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती, वह सरकार किसी भी काम नहीं है।

दुष्कर्म के मामले भी सामने आए

फिलहाल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जशपुर, रायगढ़, दुर्ग समेत विभिन्न जिलों में अपराध अधिक बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। इसके अलावा कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी CM गृह मंत्री विजय शर्मा के ऊपर बघेल ने तंज कसा। उन्होंने बताया कि खुद डिप्टी CM विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में अपराध की संख्या बढ़ा है। इस साल 20 से अधिक हत्या की वारदात हुई हैं। कई दुष्कर्म के मामले भी आए हैं।


<<<<<<>>>>>>==0==<<<<<<>>>>>>