Latest:
local news

पत्थलगांव में गांजे से भरी कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा था ,वहां सप्लाई के लिए फिर जा रहा था 230 किलो गांजा, नशे के सौदागर बेखौफ जाने मामला………

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी (उप संपादक)

जशपुर जिले के पत्थलगांव में 15 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन रैली में शामिल श्रद्धालुओं को रौंदते हुए गांजे से भरी कार निकल गई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं पत्थलगांव के 27 पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों पर गाज गिराई गई थी।इसमें पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई थी। इसी बीच रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने 230 किलोग्राम गांजे से भरे एक पिकअप को पकड़कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।इसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी पत्थलगांव में ही गांजे की सप्लाई करने जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत 11 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।रायगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि गुरुवार को पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर मार्ग पर गांजा की बड़ी खेप पार हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की।इसी बीच एक पिकअप पानी का ड्रम लोड पर पार हो रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे रोकवाया गया। वहीं उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ड्रम के अंदर एक-एक किलो पैकेट में गांजा लोड था।जिसका कुल वजन 230 किलो है। उक्त गांजा की कीमत करीब 11 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।
ये आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने इस मामले में आरोपी राकेश गुप्ता पिता मुन्ना गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमल नगर रायगढ़ व पूरन वैष्णव पिता गोविंद वैष्णव उम्र 29 वर्ष शंकर नगर धांगरडीपा रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।