Latest:
ज्योतिष

इन अक्षर से शुरु होने वाले नाम वाली लड़कियों को मिलते हैं हैंडसम , केयरिंग और रोमांटिक पति

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

अनूप कुमार साहनी

हर लड़की की चाह होती है कि उसे बेहद ही प्यार करने वाला पति मिले। जो उसकी हर जरूरत का ख्याल रखे। ज्योतिष अनुसार कुछ लड़कियां इस मामले में लकी होती हैं जिन्हें ऐसा ही पति मिलने की अधिक संभावना रहती है। ज्योतिष्चार्य पंडित अजय कुमार पाठस्क्त के अनुसार जिन लड़कियों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है उन्हें बेहद ही हैंडसम, केयरिंग और रोमांटिक पति मिलता है। जानिए ये कौन सी भाग्यशाली लड़कियां हैं।

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें बेहद ही हैंडसम और प्यार करने वाला पति मिलता है। इनका हमसफर इन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करता रहता है। इनका पति इनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखता है और सुख दुख में सदैव साथ खड़ा रहता है।

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: इस नाम वाली लड़कियों को भी अक्सर ऐसा जीवनसाथी मिलने की उम्मीद रहती है जो इनकी बहुत ही ज्यादा केयर करता हो। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों को ऐसा पति मिलता है जो देखने में आकर्षक होता है और इनसे बहुत ही ज्यादा प्यार करता है। पति के मामले में ये लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं।

P अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो भी पति के मामले में भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें बेहद ही चाहने वाला पति मिलता है। जो इनकी हर बात को बिना कहे समझता है। इनका पति इन्हें हमेशा पलकों पर बैठाकर रखता है। इनका पति अपना अधिक से अधिक समय इन्हीं के साथ बिताना पसंद करता है।

S अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: इस नाम वाली लड़कियां बहुत ही अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं और इन्हें खुद भी बहुत प्यार करने वाला हमसफर मिलता है। इनका पति इनकी हर बात सुनता और समझता है। इनकी हर जरूरत का ख्याल रखता है। इन्हें खुश करने के लिए सदैव कुछ न कुछ करता रहता है। इनका खूब सम्मान करता है ।

टीप : उपरोक्त जानकारी ज्योतिष उल्लेखित तथ्यों के आधार पर पंडित अजय कुमार पाठक ( शास्त्री ) द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर है । वर्तमान भारत न्यूज समूह इस संबंध में किसी प्रकार की सत्यता का दावा नही करता