Latest:
स्वास्थ्य

हेल्थ टिप्स : सोने से पहले किशमिश खाने के फायदे

अम्बिकापुर । वर्तमान भारत ।

किशमिश फाइटोकैमिकल्स और फाइबर से भरपूर सुपरफूड होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार की भूमिका निभाते हैं। लोग इन्हें अलग-अलग फायदे के लिए कई प्रकार से खाते हैं। पर आज हम आपको रात में सोने से पहले किशमिश खाने के फायदे (raisins benefits before bed) के बारे में बताएंगे। दरअसल, जिन लोगों को रेगुलर एसिडिटी की समस्या रहती है या फिर उन्हें नींद नहीं आती, उनके लिए रात को किशमिश खाना बहुत फायदेमंद है। सोने से पहले किशमिश खाने से शरीर में मेलाटोनिन, ट्रिप्टोफैन और फोलेट की मात्रा बढ़ती है जो कि नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है और न्यूरल हेल्थ को बूस्ट करती है। इसके अलावा ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो कि सुबह उठते ही शरीर दर्द की शिकायत करते हैं। तो, आइए इसी तरह जानते हैं सोने से पहले किशमिश खाने के फायदे।

सोने से पहले किशमिश खाने के निम्न फायदे होते हैं –

  1. आंखों की रोशनी बढ़ता है किशमिश
    किशमिश उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनकी आंखें कमजोर हैं। दरअसल, ये पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) से भरपूर है, जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कि आंखों की सेल्स की रक्षा करता है। ये फ्री रेडिकल्स के कारण आंखों को होने वाले नुकसान को कम करता है। इस तरह ये आंखों से जुड़ी बीमारियों को रोकता है। जैसे कि मस्कुलर डीजेनरेशन और मोतियाबिंद। इसके लिए रात को दूध के साथ या फिर यूं भी किशमिश खा कर सोएं।
  2. सोडियम कम करता है।

ज्यादा मात्रा में नमक लेने का नुकसान आपके ब्लड प्रेशर को उठाना पड़ता है। नमक का सोडियम ब्लड वेसेल्स के साथ शरीर में सूजन बढ़ाने का भी काम करता है। किशमिश सोडियम को सोखने के काम कर सकता है और शरीर में इसकी अधिक मात्रा को कम कर सकता है। साथ ही इसमें पोटेशियम होता है जो कि बॉडी में सोडियम को बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह ये दोनों मिलकर ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा है ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं जो कि दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

  1. बोवेल मूवमेंट को आसान बनाता है
    किशमिश बोवेल मूवमेंट को आसान बनाने में मदद करते हैं। ये ना सिर्फ गट हेल्थ के लिए ही फायदेमंद है बल्कि, आपके मल में थोक जोड़ते हैं और इसे आसानी से शरीर से बाहर निकलने में मदद करते हैं। इस तरह ये शरीर से गंदगी और वेस्ट प्रोडक्ट्स को आसानी से बाहर निकाल कर डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है।
  2. हड्डियों को स्वस्थ रखता है
    किशमिश खाना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, दूध में इसे उबाल कर खाने से ये शरीर में न्यूट्रिएंट्स को समाहित करने में मदद करता है। साथ ही ये कैल्शियम और बाकी बोन डेंसिटी बढ़ाने वाले मिनरल्स को भी बढ़ावा देता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है ।
  3. वजन घटाने में मददगार
    किशमिश वेट लॉस करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फाइबर से भरपूर है दो कि थोड़ा खाने से ही पेट को भर देता है और महसूस करवाता है कि जैसे हमने पेट भर खा लिया हो। रात में खाना खाने के बाद इसे खाने ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और क्रेविंग को रोकता है। जिससे कि आप बेकार खाने से बचते हैं और आपका वजन नहीं बढ़ता।

इसके अलावा किशमिश में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। उसके कारण, आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप हृदय रोग, गठिया, डायबिटीज और अल्जाइमर अक्सर पुरानी सूजन से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही नींद के लिए एंटीऑक्सूडेंट खाद्य पदार्थ जरूरी होते हैं क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट नींद की गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव डालते हैं और इसे बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान को कम करते हैं और सेल्स और टिशूज को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। तो, इन तमाम लाभों के लिए सोने से पहले किशमिश जरूर खाएं।