Latest:
छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को शुष्क दिवस घोषित

जशपुर । वर्तमान भारत

जशपुर .राज्य शासन द्वारा 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी 2022 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, मद्य भण्डारण, भण्डारगृह एवं कमान्डेंट-81, बी.एन, सी. आर. पी. एफ. जशपुर को स्वीकृत एफ.एल.8 लायसेंस को 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2022 के रात 10 बजे से 27 जनवरी 2022 के सुबह 9 बजे तक और 30 जनवरी 2022 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 29 जनवरी 2022 के रात 10 बजे से 31 जनवरी 2022 की सुबह 9 बजे तक पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है।
अतः उक्त तिथियों को जिले की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकाने बंद रखी जाएगी तथा मदिरा का विक्रय पूर्णतः बंद रहेगा।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।