Latest:
PERSONAL CARE

अगर आपके नाखून पर है ऐसा निशान तो आप में भी है यह खास बात , पढ़िए पूरी खबर…

वर्तमान भारत । पर्सनल केयर ।

हमारे शरीर पर ऐसे बहुत सारे निशान होते हैं, जिनका एक खास महत्व या अर्थ होता है। इनमें से कुछ निशानों का उपयोग भविष्य का अनुमान लगाने में किया जाता है या फिर यूं कहें कि यह निशान हमें भविष्य की जानकारी देते हैं। आज हम आपको नाखून पर बनने वाले आधे चांद के निशान का मतलब बताएंगे और साथ में यह भी बताएंगे कि यह हमें क्या संकेत देता है।

अगर आप अपने हाथ के नाखूनों पर ध्यान से देखें तो उनके निचले हिस्से पर एक आधे चांद जैसी आकृति बनी होती है, जिसका रंग सफेद होता है। यह सफेद रंग का निशान आपके स्वास्थ्य का राज खोलता है। इस सफेद निशान को लेटिन भाषा में ‘लूनाल’ कहां जाता है और हिंदी भाषा में इसे ‘छोटा चांद’ कहते हैं।

चीन के एक स्वास्थ्य समुदाय का यह मानना है कि यह किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को मापने का एक बैरोमीटर होता है। सफेद निशान अथवा लूनाल की स्थिति से स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है।

जब किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य सही नहीं होता है, तो यह लूनाल हाथ के नाखून से गायब जाते हैं और स्वास्थ्य सही होने के बाद यह पुनः अपनी जगह लौट आते हैं ।

ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी 10 उंगलियों में से 8 उंगलियों के नाखूनों पर यह लूनाल है, तो आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा है। आपको किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

अगर आपके नाखून से यह सफेद रंग का निशान गायब हो रहा है, तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है या फिर थायराइड की भी प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा होने पर आप चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं।