local news

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की पहल लाई रंग, नए खरीदी केंद्रों से किसानों को मिला लाभ, अब नही तय करना पड़ रहा धान बेचने के लिए लंबा सफर

अंबिकापुर। वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी

सरगुजा में नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने का लाभ ग्रामीणों को मिलता दिख रहा है जिले में 3 नए धान खरीदी केन्द्र खोले गए थे जिनमें करीब 23 गांव के सैकड़ो किसानों को इसका लाभ मिला है सखौली, खड़गवां और दरिमा तहसील के ग्राम रकेली में नया उपार्जन केंद्र बनने से इस वर्ष आस-पास के कई गांव के किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही है। इससे पहले किसान कर्रा समिति में धान बेचते थे जिससे परिवहन में समय और वाहन किराया ज्यादा लगता था। रकेली उपार्जन केंद्र में धान बेचने आये रकेली के किसान श्री चक्रधारी ने बताया कि यहां खरीदी केंद्र शुरू होने से बहुत सुविधा हो गई है। टोकन लेने और धान बेचने में कोई दिक्कत नही हो रही है। किसानों की संख्या कम होने से धान बेचने में समय भी कम लग रहा है। इसी प्रकार ग्राम अड़ची के किसान श्री सुरेश पोर्ते एवं नवानगर के श्री मिथलेश गुप्ता ने भी रकेली में नया धान खरीदी केंद्र खुलने से प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे सुविधाजनक बताया। उन्होंने बताया कि अब खरीदी केंद्र नजदीक होने से आते-जाते टोकन कटवा ले रहे है सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को धान ले जाने में होती थी मगर धान खरीदी केन्द्र करीब में खुलने से किसान आसानी से अपना धान समितियों में ले जा रहे हैं साथ ही समीप में धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों की भीड़ भी कम हुई है जिसका सीधा लाभ होता दिख रहा है यही कारण है कि इस वर्ष सरगुजा जिले में बंपर धान की खरीदी हुई है जिस कारण अनुमानित लक्ष्य से ज्यादा धान की खरीदी अब तक हो चुकी है और आने वाले बचे हुए दिनों में भी धान की आवक बनी हुई है किसान भी सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के इस फैसले की सराहना करते नहीं थक रहे हैं उनसे बात करने पर उनके चेहरे की मुस्कुराहट उनकी खुशी का इजहार करते नहीं थक रही