Latest:
local news

भाजपा शक्ति केंद्र चपदा का शिव मंदिर में बैठक हुआ संपन्न

सूरजपुर । वर्तमान भारत ।

रोहित कुमार

ओड़गी- छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शक्ति केंद्र चपदा का शिव मंदिर प्रांगन में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा व निर्णय लिया गया। जैसे प्रत्येक बूथ पर वन बूथ ट्वेन्टी वन यूथ का सत्यापन,प्रत्येक बूथ में यूथ समिति के साथ बैठ कर आगामी चुनाव का रणनीति तैयार करना,
प्रत्येक माह में 10 तारीक से पूर्व शक्ति केंद्र का बैठक करना, प्रत्येक बूथ में नाम जोड़ने हेतु प्रत्येक पारा मोहल्ला में सर्वे का निर्णय लिया गया। बैठक में शक्ति केंद्र चपदा के सभी पोलिंग बूथों से भाजपा कार्यकता शामिल हुए। इस बैठक के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रजवाड़े उपस्थित रहे‌। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल महामंत्री प्रेमचंद देवांगन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री बृजेश काशी, मंत्री सुशांत यादव , भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रियांशु यादव, पोलिंग बूथ आनंदपुर अध्यक्ष पारस साहू, भाजयुमो सदस्य अशोक यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद सद्दाम, लालसाय,अर्जुन सिंह,चंदेश्वर साहू,जगन्नाथ, राम कुमार गुप्ता, राम सिंह केशव गुप्ता, सोनू ठाकुर ,मनोज कुमार व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।