Recent News

चुनाव हारने पर कांग्रेस नेत्री को पति ने बंधक बनाया:25 घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया, बोली- पति बेचना चाहता है..

मुजफ्फरनगर । वर्तमान भारत ।

मुजफ्फरपुर मे कांग्रेस को एक नेत्री पति के उत्पीड़न का शिकार हो गई। कांग्रेस नेत्री को उसके पति ने ही 25 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल घर का ताला तोड़कर बंधन मुक्त कराया। अब पीड़िता ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी से सारे मामले की शिकायत करने की बात कहते हुए सोमवार का समय लिया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

विदित हो कि डॉ. यासमीन मुजफ्फरनगर में चरथावल विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थी। उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर उसे बेचने की बात कह रहा है। डॉ. यासमीन का पति चुनाव से पहले टिकट के लिए बसपा नेता पर 63 लाख हड़पने का आरोप लगाकर सुर्खियों में आ चुका है। उसके बाद वह अपनी पत्नी की शिकायत के बाद अब खुद आरोपों के घेरे में फंस गया है। उस पर पत्नी ने भी 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पति पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ. यासमीन ने अपने पति और कांग्रेस नेता अरशद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को पति ने उसे काउंटिंग में जाने से रोक दिया। उसे मेरठ रोड पर एक बैंक्वट हॉल के सामने गली में स्थित मकान में गुरुवार रात बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। उसे 25 घंटे तक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। करीब 25 घंटे बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने उसको बंधन मुक्त कराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा कॉलोनी निवासी एक कांग्रेस नेता 10 मार्च को उसके पास आया। उसने कहा कि उसे अरशद ने भेजा है। आरोप है कि उक्त नेता, अरशद के एक रिश्तेदार और एक अन्य ने उसके साथ ज्यादती की। पति के रिश्तेदार पर कांग्रेस नेत्री ने लड़की बेचने का काम करने का आरोप भी लगाया। बताया कि जब यह बात उसने पति को बताई, तो उसने भी साथ नहीं दिया। इसके बाद उससे मारपीट की गई।

चुनाव हारने पर कांग्रेस नेत्री को था बेचने का इरादा

कांग्रेस प्रत्याशी के उसके पति और रिश्तेदारों पर बंधक बनाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाने के बाद से बवाल मचा है।
कांग्रेस प्रत्याशी के उसके पति और रिश्तेदारों पर बंधक बनाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाने के बाद से बवाल मचा है।
डॉ. यासमीन का आरोप है कि उसके पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद कहा कि वह चुनाव हार गई है, इसलिए उसको वह एक रिश्तेदार के हाथ बेचकर पैसा कमाएगा। उन्होंने कहा कि उसके पति ने झूठ बोलकर शादी की। उसके पति ने उसे बताया था कि वह पहले से शादीशुदा नहीं है। जब उसने अपने हॉस्पिटल के स्टाफ जावेद को फोन कर बुलाया, तो उसके साथ भी मारपीट कर उसको भगा दिया गया। उसको मकान में बंद कर दिया गया और बाहर से ताला लगा दिया।

पुलिस बोली- महिला की शिकायत पर हो रही जांच

कांग्रेस प्रत्याशी के उसके पति और रिश्तेदारों पर बंधक बनाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाने के बाद से बवाल मचा है। पीड़िता खुद एक डॉक्टर है और आयुर्वेद में उपचार करती है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र रावत ने बताया कि महिला ने चरथावल से चुनाव लड़ा है। उसकी शिकायत मिल चुकी है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जांच चल रही है।