Latest:
local news

मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

कुसमी। वर्तमान भारत।

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 4 अप्रैल से उप संभाग कुसमी के दुर्गाबाड़ी परिसर में मनरेगा कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि उनकी दो प्रमुख मांगे हैं उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणापत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मचारियों को नियमितीकरण किए जावे एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही रोजगार सहायक का ग्रेड पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मचारियों को सिविल सेवा अधिनियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू की जाए ,उन्होंने कहा कि उनके अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो वे आंदोलन अनवरत जारी रहेगा ।
कुसमी मनरेगा संघ अध्यक्ष विद्याचरण यादव ने बताया कि लंबे समय से हमारी दो प्रमुख मांगे रही हैं और सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में भी हमारी मांगों को शामिल किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार अपना वादा भूल गई वही आज तक हमारी मांग पूरी नहीं हो सकी है जिसको लेकर हम सभी छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगी इस आंदोलन में कुसमी मनरेगा संघ संरक्षक अभिषेक द्विवेदी ,अध्यक्ष विद्याचरण यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचंद्र राम ,संजय कुमार , रजन्ती नाग ,बृज केशवर प्रजापति ,चंदा रानी गुप्ता, अनूप केरकेट्टा, विकास जयसवाल ,तनवीर उल हसन, विजय यादव ,अरुण तिर्की, रमेश सिंह ,संतोष गुप्ता ,धर्मेंद्र कुमार रवि, बृजनाथ पैकरा ,उमेश कुजुर, सीताराम यादव, कृष्णा पैकरा ,धीरज तिर्की, रवि शंकर यादव ,धनेश्वर राम एवं उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी शामिल हुए।