Latest:
जुर्म

*भजन कीर्तन कर रहे पुजारी पर हमला के पांच आरोपित गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर*

वर्तमान भारत

जशपुर

छत्तीसगढ़

जशपुरनगर(वर्तमान भारत प्रतिनिधि)। जिले के प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल लिखा पत्थल में पिकनिक मनाने आएं लोगों ने यहां के पुजारी के साथ मारपीट कर दिया। घटना में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेंगले के ग्राम लिखा पत्थल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में यहां के पुजारी रामधनी राम स्थानीय रहवासी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही शराब के नशे में धुत्त होकर कुछ युवक कार्यक्रम में घुसने का प्रयास करने लगे। शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए देखकर इन लोगों को भजन स्थल में आने से पुजारी ने मना किया। इससे युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। विवाद के दौरान युवकों ने पुजारी पर हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए। एएसपी श्रीमती प्रतिभा पांडेय ने बताया कि घायल पुजारी के भाई दिलराम की शिकायत पर आरोपित नवीन एक्का (22), अमन एक्का (22), अरविन्द कुजूर (22), इवलावारियो टोप्पो (29) जैक्सन तिर्की (22) के खिलाफ धारा107,116 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि लिखा पत्थल का संबंध रामायण काल से है। किवदंतियों के मुताबिक वनवास के दौरान भगवान श्रीराम,माता सीता और लक्ष्‌मण यहां आए थे। भगवान श्रीराम के इस आगमन के साक्षी के रूप में अज्ञात लिपि में एक शिलालेख यहां मौजूद है। इस लिपि को पढ़ने का प्रयास अब तक सफल नहीं हो पाया है। हर साल रामनवमीं के अवसर पर यहां बड़ा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना जिला प्रशासन ने तैयार की है।

वर्जन

घायल पुजारी के भाई की शिकायत पर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर,प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

श्रीमती प्रतिभा पांडेय,एएसपी,जशपुर