Latest:
ज्योतिष

13 मई का राशिफल

वर्तमान भारत/ज्योतिष

रायपुर 13 मई 2022। दैनिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल  का आकंलन किया जाता है। 13 मई 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। 

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें।

मिथुन राशि- कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरे होने के योग बन रहे हैं। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि- आत्मसयंत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। भवन के रखरखाव और सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य को लेकर चिन्तित रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। बातचीत में संयत रहें।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धार्म‍िक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि- मन शान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आय में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

धनु राशि- शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शोधादि कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान की सकती हैं। दैनिक कार्यों में बाधाएं आएंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में मित्र का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- मन शान्त रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार सन्तोषजनक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। तरक्‍की के योग बन रह हैं। आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।