Latest:
Newsछत्तीसगढ़

झाड़ियों में रोता मिला नवजात,सफाई कर्मचारी ने अस्पताल में किया दाखिल

वर्तमान भारत

बलरामपुर जिले के राजपुर महुआपारा स्थित राइस मिल के पीछे शनिवार की सुबह झाड़ियों में नवजात रोता मिला है।नगर पंचायत राजपुर के सफाई कर्मी राजकरण ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।उसकी हालत नाजुक है।चिकित्सक उसे आक्सीजन के सपोर्ट पर रखे है।राजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नवजात का जन्म पांच से छह घंटे पहले ही हुआ था। महुआपारा में संचालित राइस मिल के पीछे झाड़ियों में उसे फेंक दिया गया था।नगर पंचायत राजपुर में काम करने वाला सफाई कर्मचारी राजकरण शौच के लिए जंगल की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तत्काल जब वह वहां पहुंचा तो देखा नवजात रो रहा था उसकी नाभी भी नहीं झड़ी थी। उसने तत्काल बच्चे को गोद में उठाया और ल फिर उसे राजपुर सीएचसी में लेकर गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। सफाई कर्मचारी राजकरण के मुताबिक जब वह बच्चे के पास गया तो वह बिल्कुल नीला पड़ गया था और ठीक से रो भी नहीं पा रहा था हल्की सांसे चल रही थी तो वह तत्काल उसे उठाया और फिर उसे अस्पताल लेकर गया।बच्चे का वजन लगभग डेढ़ किलो का है।मामले में पुलिस की टीम को भी सूचना दी गई। तत्काल पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची।आवश्यक जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।बीएमओ डा रामप्रसाद ने बताया कि नवजात की हालत नाजुक है।उसे आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है।