Latest:
ज्योतिष

राशिफल : ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई राशियों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी है … आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपके आज के सितारे …

वर्तमान भारत । ज्योतिष

पं अजय कुमार पाठक ( शास्त्री)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज इनका का कोई खास काम पूर्ण होगा और आज दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। इनके लिए आज समय बहुत ही अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं। आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। बिजनस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की, आज महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। धन के मामले में आपके मित्र आज आपको सहयोग कर सकते हैं। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। व्यावसायी वर्ग के लोगों को बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को आकर्षित करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज भाग्य आपका साथ देगा। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज न करें। अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेंगी। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा।

कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरू करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

तुला राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार तुला राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। आपके बच्चे बिजनस में आपका पूरा सपॉर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रहेंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। आज कोई दान पुण्य कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। सच्चे मन से की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।

मकर राशि

मकर राशि आज अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज वर्तमान में जीने का प्रयास करें। उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीद करें। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वाले शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा ।

नोट : ऊपर के विवरण ज्योतिषीय गणना पर आधारित है । ” वर्तमान भारत ” इस संबंध में किसी प्रकार का दावा नहीं करता।