Latest:
Event More News

स्वच्छता अपनाएं और हेल्दी फूड्स खाएं : डॉ.संजय अग्रवाल ……महिलाओं का इम्यून सिस्टम ना हो कमजोर

आशीष यादव की रिपोर्ट

खरसिया। बदलती जीवनशैली के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। लेकिन सेहत पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कई बीमारियां सम्भव हैं। एक रिसर्च के अनुसार लगभग एक चौथाई आबादी विटामिन-डी की कमी की शिकार है। जबकि विटामिन-डी शरीर के लिए अत्यधिक आवश्यक है, क्योंकि इसकी कमी से महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। विटामिन-डी की कमी के कारण कई महिलाओं में शारीरिक परेशानियां शुरू हो जाती हैं और हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय अग्रवाल के अनुसार विटामिन-डी की कमी के कारण तनाव में रहना, बाल झड़ना, पीठ दर्द रहना, चेहरे का डार्क होना, बार-बार बीमार पड़ना और हमेशा थका हुआ महसूस करना जैसे लक्षण महिलाओं में देखे जाते हैं। वहीं दूध, दही, दलिया, मशरूम, सोया के प्रोडक्ट और सूर्य के प्रकाश से विटामिन-डी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

डॉ.संजय अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं में होने वाली बीमारी में एनीमिया भी शामिल है। महिलाओं में एनीमिया की समस्या का सबसे मुख्य कारण पीरियड्स माना जाता है। दरअसल पीरियड्स अगर नॉर्मल दिनों की तुलना में ज्यादा दिनों तक चले तो शरीर में खून की कमी हो सकती है। वहीं अगर महिलाएं हेल्दी फूड्स लेती रहें, तो एनीमिया से आसानी से बचा जा सकता है।

▪️ वेजाइनल इन्फेक्शन से बचना है जरूरी

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं में बैक्टीरियल वजाइनल इन्फेक्शन बहुत ज्यादा होता है। तकरीबन 75 प्रतिशत महिलाओं को वजाइनल यीस्ट इनफेक्शन की समस्या देखी जाती है। भले ही वेजाइनल इंफेक्शन महिलाओं में होने वाली सामान्य बीमारी मानी जाती है, लेकिन इनके लक्षणों को इग्नोर किया जाए, तो परेशानी गंभीर हो सकती है। महिलाओं को वेजाइनल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। वेजाइना की सफाई ही आपको वेजाइनल इंफेक्शन से बचा सकती है। वॉशरूम का इस्‍तेमाल करते समय हमेशा साफ-सफाई का ध्‍यान रखें, जिससे इंफेक्शन से बचा जा सके।