Latest:
जुर्म

बेहद खौफनाक: इलाके में फैली सनसनी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

कोरबा (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। कोरबा जिले से सोमवार सुबह ऐसी दर्दनाक घटना घटकर सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र की ग्राम खुर्रूभांठा का पचरा की है।इस घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उस शख्स ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते आधी रात को उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। जब उसका दिल को शांति नहीं पहुंचा, तो सुबह भी उठ कर उसने पत्नी को घसीट घसीट कर इतना पीटा की उसकी जान चली गई।

मृतका की पहचान बालकुंवर के रूप में हुई है। उसके सिर, गर्दन और छाती में अंदरूनी चोटें आई हैं। जो मौत की विशेष वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और घर में छिपे आरोपी पति दुबराज सिंह सारोठिया को गिरफ्तार कर लिया।