Latest:
Event More News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जशपुर की कम्युनिटी हॉल में आज संगठन की लेंगे बैठक…2 दिन की जशपुर प्रवास…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रविवार को जशपुर शहर की कम्युनिटी हॉल में संगठन की बैठक लेंगे। इस बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों और सक्रियता में बढ़ोतरी पर चर्चा किया जाएगा। 2 दिन के जशपुर प्रवास पर प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे हैं। प्रवास के प्रथम दिन वे जशपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे।

उनके दिन की शुरुआत रविवार को 11 बजे संगठन की बैठक से होगी। कम्युनिटी हॉल में आयोजित बैठक में जशपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति पर विचार विमर्श विस्तार से चर्चा करेंगे।

तत्पश्चात 12:30 बजे वे जशपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक मुद्दों और आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे भोजन करने के पश्चात कम्युनिटी हाल की प्रांगण में आयोजित आम सभा में शरीक होंगे।

उसके बाद शाम 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर अनुषांगिक संगठनों के साथ वनवासी कल्याण आश्रम के अंतराष्ट्रीय मुख्यालय में बैठक कर चर्चा करेंगे।

तत्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों से मुलाकात करने के पश्चात 6 बजे कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, रायगढ़ सांसद गोमती साय और प्रदेश संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत और तय कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।