Latest:
Event More News

पत्थलगांव के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना…4 लोग घायल…एक की हालत गंभीर…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर । वर्तमान भारत।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

पत्थलगांव/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले की पत्थलगांव में अंबिकापुर रोड में दो विभिन्न स्थानों में सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों का पत्थलगांव सामुदायिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि एक युवक को गंभीर स्थिति में रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव की बंदियाखार निवासी बीएस कुजुर अपने दोस्त विशाल मरावी पिता दिलमोहन मरावी (उम्र 19 वर्ष) के पल्सर बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड में किसी कार्य के लिए आ रहा था।इसी बीच तेज रफ्तार ओमिनी वैन को जोरदार ठोकर मार दिया इस घटना में दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए।

इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया। घायल विशाल की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया है।

वहीं दूसरी घटना अंबिकापुर रोड स्थित अंबेडकरनगर जाने वाली मार्ग के समीप एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति ने एक ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कांत और संग्राम सिंह सारथी निवासी पत्थलगांव खुर्द से लैलूंगा किसी कार्य के लिए जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पत्थलगांव पुलिस घटनास्थल पर घायलों को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है।