Latest:
local news

दिमागी रूप से कमजोर महिला से बलात्कार…आरोपी युवक हुआ फरार…आखिर पुलिस ने किया गिरफ्तार…पढ़ें पूरा समाचार

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

कोटा। छत्तीसगढ़। वर्तमान भारत। प्रदेश की कोटा में दिमागी रूप से लाचार महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी युवक नौ दो ग्यारह हो गया था। आरोपी युवक महासमुंद में जाकर छिप गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा में दिमागी रूप से कमजोर महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इसके पश्चात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पूछताछ के पश्चात पता चला कि आरोपी युवक 41 वर्षीय कोंदा उर्फ तुलेश्वर भारती कोटा के पथर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।घटना के पश्चात वह फरार हो गया और महासमुंद में जाकर ट्रक में हेल्परी कर रहा था।

बसना पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने बसना पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।