Latest:
local news

अवैध निर्माण करने वालों पर नगर निगम की सख्ती…अभियान चलाने के बावजूद नियमितीकरण को लेकर लोगों में लापरवाही…पढ़ें पूरी खबर

रायगढ़ । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में नगर निगम, शहर में अवैध निर्माण को लेकर अभियान चला रहा है। लेकिन फिर भी लोग नियमितीकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। जानकर आश्चर्य होगी कि अब तक नगर निगम के पास नियमितीकरण के लिए सिर्फ 95 आवेदन ही आए हैं।

इधर निगम ने अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब तक बिना अनुमति निर्माण करने वाले 1250 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। ऐसे में बिना अनुमति निर्माण करने वालों में भगदड़ मचा हुआ है, तो वहीं भाजपा इस अभियान का विरोध कर रही है।

बीजेपी का कहना है कि शहर सरकार राजस्व वसूली का टारगेट पूर्ण करने नियमितीकरण के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। दरअसल, राज्य शासन ने सभी निकायों को अवैध निर्माण का नियमितीकरण कराने का निर्देश दिया है।

रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में भी इस आदेश के तहत नियमितीकरण के लिए कैंप लगाया गया था। लेकिन नगर निगम में 2 महीने में नियमितीकरण के लिए सिर्फ 95 आवेदन आए हैं।

इधर शासन के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने भवनों की नाप जोख शुरू कर दी है। अब तक शहर के 30 वार्डों में 1250 लोगों के निर्माण अवैध पाए जा चुके हैं। 18 वार्डों में जांच जारी है। नगर निगम ने सभी 1250 लोगों को नियमितीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस की कार्यवाही के पश्चात जहां अवैध निर्माण करने वालों में भगदड़ मचा हुआ है तो वहीं भाजपा इस कार्यवाही का विरोध कर रही है।

बीजेपी का कहना है कि नगर निगम को बेजा कब्जा धारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। नियमितीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की वजह विधिवत तौर पर अनुमति लेकर निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है।