Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ में AAP की चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी जोर शोर…किसका बिगड़ेगा खेल??…AAP संयोजक, दिल्ली AAP मुख्यमंत्री केजरीवाल का आज छत्तीसगढ़ दौरा…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी इस चुनावी मैदान में उतरने की पूर्ण तैयारी कर रही है।

आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की पूर्ण तैयारी कर रही है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली आप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

इस दौरान आज अरविंद केजरीवाल राजधानी रायपुर स्थित जोरा में दोपहर 1:00 बजे सभा को संबोधित करेंगे और साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का चुनावी रणनीति बनाएंगे। वही इस कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।

दिल्ली और पंजाब में हो रहे कार्यों को लेकर अपनी उपलब्धि बताएंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आप के समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह भी बता दें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली के पश्चात पंजाब में चुनाव लड़ी है। पंजाब में आम आदमी की सरकार है। जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की जोर-शोर तैयारी पर लगा हुआ है।